फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खुलासे के बाद खंगाले जाने लगे परिवार रजिस्टर

Mon, 17 Nov 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। महोबा में बाहरी लोगों के नाम परिवार रजिस्टर दर्ज करने के मामले का खुलासा होने के बाद अन्य जनपदों में भी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में एक माह के परिवार रजिस्टरों को खंगाला जा रहा है। पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही संभावित प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए फर्जी वोटर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। महोबा के ग्राम पंचायत बेलाताल में 400 बाहरी लोगों के नाम परिवार रजिस्टर में अंकित किए जाने के मामले का खुलासा होने पर डीएम ने सचिव आमिर खान को निलंबित कर दिया है। पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इस पूरे खेल में सफेदपोश नेताओं सहित लेखपाल शामिल हैं। उप निदेशक उस्मान खां ने सभी डीपीआरओ को आदेश दिए हैं कि ग्राम पंचायतों में एक माह के अंतराल में परिवार रजिस्टरों में दर्ज होने वाले नामों की जांच की जाए। डीपीआरओ राजेंद्र कुमार का कहना है कि परिवार रजिस्टरों की जांच कराई जा रही है। एक माह के अभिलेख देखे जा रहे हैं। जो भी नाम परिवार रजिस्टर में अंकित किए गए हैं उनका सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें