Fake number plates carrying sand from trucks, 14 caught
- फोटो : BANDA
बांदा/नरैनी। जिले में किसानों की जमीनों पर अवैध खनन जारी है। खनन माफिया फर्जी नंबर प्लेट वाले ट्रकों से बालू और मौरंग की सप्लाई कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने छापामार कर मानपुर गांव में प्रतिबंधित मशीन और गिरवा क्षेत्र में 10 ओवरलोड ट्रक व डंपर सीज किए हैं। इसके अलावा परिवहन अधिकारियों ने फर्जी नंबर प्लेट लगे 14 ट्रकों को पकड़ा है। इनमें बालू लदी थी।
एसडीएम रावेंद्र सिंह, जिला खनिज अधिकारी दिनेश सिंह शिकायत मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ मानपुर गांव में निजी भूमि पर चल रही बालू खदान पहुंचे। खदान में एक्सक्वेटर मशीन से खोदाई करते पकड़ा गया। मशीन को सीज किया गया है।
मिट्टी की सफाई रोज बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी
क्षेत्र में बरसंडा मानपुर, और लहुरेटा गांव में बालू खनन के लिए सरकार की ओर से पट्टे दिए गए हैं। ठेकेदार एलएनटी मशीनें लगाकर खनन कर रहे हैं। जमीन में 30 से 40 फीट गहरे गड्ढे खोद कर बालू निकली जा रही है। खेतों की बालू में मिट्टी का मिश्रण रहता है। इसकी सफाई के लिए ठेकेदार रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद कर रहे हैं। मानपुर के मनीष ने बताया कि 100 रुपये ट्रक और 50 रुपये प्रति डग्गी की दर से गाड़ियों में पानी भरता है।