फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 258 लोगों का नेत्र परीक्षण

Fri, 23 Jan 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
इफ्को ने शुक्रवार को यहां जेएन इंटर कालेज में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के डाक्टरों की टीम ने 258 लोगों का नेत्र परीक्षण किया। इनमें 70 लोग मोतियाबिंद के पीड़ित पाए गए। उन्हें ट्रस्ट अपने खर्च पर चित्रकूट ले जाकर आपरेशन करेगा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षिक पीयूष श्रीवास्तव ने दीप जलाने की रस्म अदाकर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस जमाने में जब संतानें अपने माता-पिता का इतना ख्याल नहीं रखतीं जितना सद्गुरु ट्रस्ट लोगों की सेवा कर रहा है। यह पुनीत कार्य है।

शिविर में इफ्को के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आरआर भगौर (झांसी), वरिष्ठ प्रबंधक (कृषि सेवा) एके काकरान, पूर्व परिहवन अधिकारी शिव कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य गणेश द्विवेदी, प्रेम स्वरूप द्विवेदी, रामशरण पांडेय, प्रधान प्रेम नारायण द्विवेदी (दुर्गापुर) व आलोक तिावरी (गिरवां) सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें