बांदा। डरा धमका कर पहले 30 हजार, फिर 20 हजार लिए, अब 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी दीपक शुक्ला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बबेरू के सुनहुली गांव निवासी सत्यम त्रिपाठी उर्फ भोला उससे 21 जून को डरा धमका कर डीएम कालोनी रोड पर 30 हजार और नौ जुलाई को कालू कुआं मोहल्ले में 20 हजार रुपये लिए थे। अब 28 अगस्त को उसके घर में आकर 50 हजार रुपये की मांग की। बेटा और बेटी के मोबाइल नंबर में धमकी दे रहा है। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।