फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के जल संस्थान कर्मियों की चेतावनी, शोषण न रुका तो करेंगे हड़ताल

Sun, 22 Feb 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल जल संस्थान संचालन कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि उनका शोषण बंद नहीं हुआ और मांगे पूरी नहीं हुई तो भीषण गर्मी के मौके पर वह काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी जवाबदेही अधिकारियों व ठेकेदारों की होगी।
विज्ञापन


रविवार को जेल रोड स्थित ओवरहेड टैंक तले मंडल के चारों जनपदों के संचालन कर्मचारियों की बैठक शिवपूजन यादव की अध्यक्षता में हुई। कर्मचारी संदीप ने कहा कि जल संस्थान अधिकारी कर्मियों की मांगों को तवज्जो नहीं दे रहे।

हामिद अली ने कहा कि विभागीय ठेकेदार के पुत्र ने एक संचालन कर्मी अंबरीश प्रजापति को जान से मारने की धमकी दी। काम से हटाने से भी आए दिन धमकियां मिलती रहती हैं। इस पर अध्यक्ष शिवपूजन ने चेतावनी दी कि यह रवैया बंद नहीं हुआ तो पूरे मंडल में संचालन कर्मचारी गर्मी के मौसम में काम बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह भी तय हुआ कि 23 फरवरी को वेतन वृद्धि की मांग संबंधी ज्ञापन मंडलायुक्त को दिया जाएगा। बैठक का संचालन कुंवर शशांक बिजौरहा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें