चित्रकूटधाम मंडल सहित पड़ोसी जनपदों के कैंसर पीड़ितों के लिए नए वर्ष में चेकअप की सुविधा मुफ्त मुहैय्या होगी। इसी माह 30 व 31 जनवरी को बांदा के कुरसेजा धाम में नि:शुल्क चेकअप कैंप लगेगा।
ग्वालियर कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के डाक्टरों की टीम चेकअप करेगी। इसके लिए ग्वालियर रोटरी क्लब की चलित (मोबाइल) कैंसर परीक्षण इकाई भेज रही है।
मंडल और पड़ोसी जनपदों को नए वर्ष यह बड़ी सुविधा बांदा जनपद के बांशिदे और ग्वालियर में नियुक्त मध्य प्रदेश पुलिस अपर पुलिस महानिदेशक राजाबाबू सिंह (आईपीएस) की कोशिशों से मिल रही है।
दोनों दिन सभी प्रकार के कैंसर के मरीजों का चेकअप होगा। बताया कि किसी भी तरह के कैंसर के लक्षण या मर्ज पाए जाने पर ऐसे चिन्हित मरीजों को इलाज के ग्वालियर कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट भेजा जाएगा। वहां उनके इलाज में वह पूरी मदद करेंगे।
बांदा सहित आसपास के जिलों में कुछ दिनों से कैंसर मरीजों की संख्या इजाफा हुआ है। इसकी मुख्य वजहों में पान-मसाला, धूम्रपान, नशा इत्यादि शामिल हैं। बताया कि बांदा जनपद व आस पास के इलाकों में स्किन (त्वचा) के रोग या कैंसर भी काफी संख्या में है। इसके पीछे गांवों में खेत-खलिहान में रहने और पहनावे आदि में सतर्कता न बरतना है।