फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो 15 बीएनडीपी 02- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना लांचिग में वीडियो कांफ्रेसिंग पर मुख्यमंत्री का संबोधन सुनते कमिश्नर, पुलिस महानि

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अपना कॅरियर बनाने को प्रतियोगी परीक्षाओं में दिन-रात खुद को खपाये रखने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को अबकी वसंत पंचमी (16 फरवरी) एक नई उम्मीद लेकर आई है। इस दिन प्रदेश में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना लांच हो रही है। प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मुफ्त कोचिंग मिलेगी। योजना की पूर्व संध्या पर मंगलवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से इसकी औपचारिक शुरुआत की। फिलहाल योजना मंडलस्तर पर लागू की जा रही है।
विज्ञापन

आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए प्रतियोगी परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योजना से मेहनत और लगन से पढ़ने वाले विद्यार्थी अपना लक्ष्य हासिल कर सकेंगे। अभ्युदय योजना अभिनव योजना है। योजना में सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि में प्रतिभाशाली गरीब विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। प्रदेश में एक करोड़ विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य है। अभी यह योजना मंडल स्तर पर लागू की गई है, बाद में जिला स्तर भी लागू होगी। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि चित्रकूटधाम मंडल में योजना से अच्छी कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री की यह योजना होनहार गरीब विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। विद्यार्थी इसका लाभ उठाने से न चूके। कई विशेषज्ञ कोचिंग और मैटेरियल मुहैया कराएंगे।
बताया कि सीडीओ को नोडल अधिकारी और एसडीएम सदर व समाज कल्याण उप निदेशक को सह नोडल बनाया गया है। डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि निर्बल वर्ग के मेधावी अभ्यर्थियों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा ने प्रतियोगी विद्यार्थियों से कहा कि कोचिंग में दिए गए टिप्स को अपनाते हुए व्यापक ढंग से अध्ययन करें। सफलता जरूर मिलेगी। एसडीएम सदर सुधीर कुमार (आईएएस) ने इसे क्रांतिकारी बताया। अच्छी फैकल्टी को बाहर से बुलाकर कोचिंग दी जाएगी। सीडीओ ने भी संबोधित किया। समारोह की शुरुआत आयुक्त और आईजी ने दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण से की। इस मौके पर एडीएम संतोष बहादुर सिंह, जेडीसी रमेशचंद्र पांडेय, समाज कल्याण उप निदेशक एएम भारती, पंचायत उप निदेशक दिनेश सिंह, सूचना उप निदेशक भूपेंद्र यादव, डीआईओएस विनोद सिंह, मेजबान कॉलेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इंसेट---
कोचिंग से आईएएस बने फिर आईपीएस
बांदा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना समारोह में मंडल के आईजी के. सत्यनारायणा ने अपने अनुभव शेयर कर समारोह में उपस्थित प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। कहा कि आंध्र प्रदेश में ऐसी योजना पहले से चल रही है। उन्होंने खुद इस योजना का लाभ लेते हुए कोचिंग की और आईएएस परीक्षा में सफलता हासिल की। कहा कि चित्रकूटधाम मंडल में एक भी कोचिंग नहीं है, इसलिए यहां के लिए योजना बहुत ही उपयोगी साबित होगी। डीएम आनंद कुमार सिंह के बेटे यश आनंद ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कहा कि सरकार की इस बेहतरीन सुविधा का भरपूर फायदा उठाएं।
इंसेट---
फोटो परिचय-4- मोहिनी शुक्ला
अभी किताबों और मोबाइल पर आनलाइन फ्री मैटेरियल से फ्री कंप्टीशन की तैयारी कर रहे हैं। अभ्युदय कोचिंग में यूपीएससी के अच्छे कोर्स मिलने की उम्मीद है। तैयारी आसान और प्रेशर कम हो जाएगा।
-मोहनी शुक्ला (बीएससी, डीएलएड)
इंसेट---
फोटो परिचय-5- मयंक भार्गव
मुफ्त कोचिंग हमारे लिए बहुत फायदेमंद होने की उम्मीद है। अभी सेल्फ स्टडी करते हैं। यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। अभ्युदय कोचिंग से अच्छा प्लेटफार्म मिलने की आशा है। प्रतियोगी छात्रों का इससे लेबल बढ़ेगा।
-मयंक भार्गव (बीएससी)
इंसेट---
फोटो परिचय-6- अजय कुमार विश्वकर्मा
दो साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। साधारण किसान के बेटे हैं। बाहरी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते। उम्मीद बंधी है कि अब अभ्युदय योजना से भाग्य का उदय होगा। आईएएस की तैयारी में मदद मिलेगी।
-अजय कुमार विश्वकर्मा (एमए, बीएड)
इंसेट---
योजना के क्रियान्वयन के दिए निर्देश
हमीरपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अभ्युदय योजना का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेेंसिंग के माध्यम से किया। एनआईसी में डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी सहित अन्य अफसरों को योजना के क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया। एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्युदय योजना शासन की अति महत्वपूर्ण योजना है। जिसमें युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। अभी यह योजना मंडल स्तर पर शुरू की गई है। इस योजना का प्रचार प्रसार कर युवाओं को लाभ दिलाया जाए। इस मौके पर सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य, डीआईओएस श्याम सरोज वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
इंसेट---
फोटो परिचय-10-
अभ्युदय योजना का दिलाएं लाभ
चित्रकूट। मुख्यमंत्री ने अभ्युदय योजना का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रें सिंग से किया। एनआईसी सभाकक्ष में सोमवार को डीएम शेषमणि पांडेय ने डीआईओएस बलिराज राम व जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह को निर्देश दिए कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा मंडल स्तर से शुरुआत की गई है। इसके बाद जिला स्तर पर भी लागू की जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि योजना के तहत जल्द ही पात्र छात्रों की सूची तैयार कर निशुल्क कोचिंग का काम कराया जाएगा। (संवाद)
इंसेट---
मंडल स्तर पर कोचिंग के लिए पंजीकरण शुरू
उरई (जालौन)। जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना लागू कर दी, जिसके पंजीकरण शुरू हो गए हैं। बताया कि योजना के अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, पीओ, एसएससी, बीएड, टीईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग कराई जाएगी। यह सुविधा सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए है। अभी मंडल स्तर पर शुरू होने वाली कोचिंग में अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सामग्री मुहैया कराने को राज्य स्तर पर ई लर्निंग कंटेंट प्रोग्राम बनाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें