फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षाओं में छह और नकलची धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में चल रही एलएलएम, एलएलबी, एग्रीकल्चर और एमएससी की सेमेस्टर परीक्षाओं में रोजाना नकलची पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को आंतरिक उड़ाका दल ने छह छात्रों को नकल करते पकड़ा। उन्हें रेस्टीकेट कर दिया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में 13 महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रहीं हैं। 2530 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहें हैं। प्राचार्य डॉ. केएस कुशवाहा ने बताया कि उड़ाका दल लगातार परीक्षा पर निगरानी कर रहा है। अनुचित सामग्री का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थी को बख्शा नहीं जा रहा है। बुधवार को एलएलबी तृतीय सेमेस्टर और बीएससी एग्रीकल्चर के छात्रों को नकल करते पकड़ा। सुबह की परीक्षा में 801 परीक्षार्थियों में से 773 उपस्थित हुए। 28 ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में 422 ने परीक्षा दी।
--------
बुंदेलखंड में भी किसान आज रोकेंगे रेल
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुंदेलखंड किसान यूनियन का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बार्डर पर चल रहे आंदोलन का असर बुंदेलखंड में भी पड़ रहा है। यहां भी किसान संगठन इसी मुद्दे पर लगातार आंदोलनरत हैं। दिल्ली सीमा पर संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की है कि 18 फरवरी को रेलें रोकी जाएंगी। बुंदेलखंड में भी यह आंदोलन होगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड किसान यूनियन (अराजनैतिक) राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर उनकी यूनियन भी ट्रेनों का चक्का जाम करेगी। गुरुवार को चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय बांदा में ट्रेनें रोकी जाएंगी। अध्यक्ष ने यूनियन के सभी पदाधिकारियों और बुंदेलखंड के किसानों का आह्वान किया है कि रेल रोको आंदोलन में शामिल हों। उधर, इस आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने भी कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां की हैं।
--------
इनसेट
-------
खरीदा न गया तो धान की होली जलाएंगे
अतर्रा। धान खरीद न होने से नाराज किसानों ने बुधवार को यहां समाधान दिवस पर नारे लगाते हुए चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर खरीद न हुई तो हाई-वे जाम और धान की होली जलाई जाएगी। आरोप लगाया किमंडी परिसर में स्थित एफसीआई व क्षेत्रीय विपणन क्रय केंद्र में बिचौलियों का धान खरीदा जा रहा है। किसानों को बारदाना व मजदूरों का अभाव बताकर लौटा दिया जाता है। किसानों को सैकड़ों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है। पशु धान को बर्बाद कर रहे हैं। एसडीएम ने धान खरीद का आश्वासन दिया। वंश गोपाल सिंह यादव, नंदकिशोर, राजेंद्र प्रसाद, श्याम बाबू आदि किसान मौजूद रहे। उधर, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने तहसीलदार विजय प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर किसानों का धान खरीदनें की मांग की। भैरमदीन यादव, दिनेश कुमार, मुलायम सिंह, रामनरेश, वंश गोपाल आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें