बांदा। यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा में इंटरमीडिएट में मंगलवार को पंजीकृत 66 परीक्षार्थियों में 59 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सुबह की पाली में डीआईओएस विनोद सिंह ने डीएवी इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज अतर्रा का निरीक्षण किया।
प्रथम पाली इंटर में (टंकण हिंदी व अंग्रेजी) विषय में 35 परीक्षार्थियों में 35 ने परीक्षा दी। कोई भी गैर हाजिर नहीं रहा। एकाउंटेटी एवं अंकेक्षण में एक परीक्षार्थी ने परीक्षा दी।
आशुलिपि एवं टंकण में पंजीकृत छह परीक्षार्थियों में पांच ने परीक्षा दी, एक ने छोड़ दी। दूसरी पाली इंटर (संस्कृत) में पंजीकृत 18 परीक्षार्थियों में 16 ने परीक्षा दी, दो ने परीक्षा छोड़ दी।
कृषि गणित व सांख्यकी में पांच परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें सभी ने परीक्षा दी। कृषि रसायन विज्ञान में एक परीक्षार्थी ने परीक्षा दी।