‘बड़े गौर से सुन रहा था जमाना, तुम्हीं सो गए दास्तां कहते-कहते’। हर दिल अजीज लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के निधन पर चौतरफा श्रद्धांजलियों की बयार बह पड़ी। विपक्षी दलों के नेता तक उन्हें श्रद्धांजलि देने से अपने को रोक नहीं पाए। जगह-जगह शोक सभाओं में उनके चित्र पर फूल चढ़ाए गए। युवाओं ने कैंडिल जुलूस निकाला।
जिला अधिवक्ता संघ ने अपने सभागार में गोष्ठी कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, महामंत्री श्याम सिंह, चंद्र प्रसाद अवस्थी, चंद्रशेखर सिंह, राकेश, चुनूबाद वर्मा, खालिक खां, बच्चूलाल श्रीवास, सुरेंद्र मिश्रा, रजनीश मोहन श्रीवास्तव, रामनाथ श्रीवास्तव, शिवपूजन पटेल आदि शामिल रहे। हार्पर क्लब में भाजपा महिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
जेएन डिग्री कालेज में शिक्षक संघ ने श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष डॉ.रोहित सिंह सहित डॉ.अश्वनी कुमार शुक्ल, डॉ.एके त्रिपाठी, डॉ. आदेश गुप्ता, डॉ.नरेंद्र यादव, डॉ.सर्वेश निगम, संजीव खरे आदि शामिल रहे। आरएन इंस्टीट्यूट आफ एडवांस स्टडीज (गंछा रोड) मेें प्राचार्य अजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई। बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघ समिति ने केन-बेतवा गठजोड़ को अटल जी देन बताते हुए श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष अतुल यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे। बुंदेलखंड जन लोकतांत्रिक सेना अध्यक्ष मुकेश गुप्ता की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई। यूथ गैंग फार जस्टिस की श्रद्धांजलि बैठक में अध्यक्ष एएस नोमानी आदि ने कहा कि अटल जी का जाना सबको रुला गया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला यूनिट ने शैलेंद्र सिंह के आवास पर शोकसभा की। जगराम सिंह, सूर्यपाल सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह परिहार, श्याम सिंह आदि शामिल रहे। हिंदू युवा वाहिनी ने शंकर मंदिर स्थित कार्यालय में सभाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संयोजक दिनेश कुमार सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.रामभरत सिंह तोमर की अध्यक्षता में शोकसभा हुई।
डॉ.विवेक पांडेय सहित प्रवक्ता उपस्थित रहे। अटल सेना (युवा मोर्चा) ने महाराणा प्रताप चौक से अशोक लाट तक कैंडल मार्च निकाला। अध्यक्ष लोकदत्त प्रजापति सहित दिवेश कुमार मोनू, सूरज दिनकर, शुभम मिश्रा आदि शामिल रहे। इसी तरह अर्पणा इंस्टीट्यूट आफ कंप्यूटर सेंटर के छात्रों ने शाम को कालूकुआं से अशोक लाट तक कैंडल जुलूस निकाला। श्रीदीप, प्रशांत त्रिवेदी, आशीष कुमार, मनीष पटेल, अभिषेक पटेल, सौरभ साहू आदि शामिल रहे।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद व संस्कार भारती इकाई ने कविताओं के साथ श्रद्धांजलि दी। डॉ.जर्नादन त्रिपाठी, उमाशंकर पांडेय, ठाकुरदास पंक्षी, ओम प्रकाश मसुरहा, सुंदरलाल भार्गव, जवाहरलाल जलज, डॉ.चंद्रिका प्रसाद दीक्षित आदि ने श्रद्धांजलि दी।