फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी भी कभी चिता तक पहुंचा देती है

विज्ञापन
Even the spark sometimes reaches the pyre - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। चिंगारी भी कभी चिता तक पहुंचा देती है। जरूरी है कि आग का सबब बन सकने वाली छोटी सी छोटी संभावना में भी सतर्कता बरती जाए। गर्मी दस्तक दे चुकी है। आग की घटनाएं बढ़ेंगी। थोड़ी सी चूक पर बड़ी तबाही करेगी। आग को लेकर यह चिंताएं और चेतावनी अग्निशमन (फायर ब्रिगेड) अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय महिला डिग्री कालेज में अमर उजाला फाउंडेशन और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पुलिस पाठशाला में छात्राओं को अग्निशमन अधिकारियों ने आग से बचाव के ढेरों उपाय बताए। आग बुझाने वाले फायर एग्जीक्यूटर (सिलिंडर) का प्रदर्शन करते हुए बताया कि इसे कब और कैसे इस्तेमाल करें। उप निरीक्षक/लीडिंग फायरमैन हनीफ खां ने कहा कि चौके में गैस सिलिंडर से गैस लीकेज का जरा भी एहसास हो तो वहां माचिस, बिजली स्विच आदि न जलाएं। आसपास जल रही अंगीठियां या बीड़ी-सिगरेट आदि बुझा दें। एक ही कमरे
में गैस चूल्हा, अंगीठी, हीटर आदि एक साथ जलाने से भी खबरदार किया। छात्राओं ने कहा कि खाना बनाते समय ढीले कपड़े पहनें। लीकेज से आग लगे तो सिलिंडर तुरंत खुले में ले जाएं। गीला बोरा या दरी आदि सिलिंडर पर झटके के साथ पटकें।
विज्ञापन

घबराएं नहीं। संयम से काम लेकर बचाव के उपाय करें। जलते सिलिंडर में कभी पानी न डालें। बताया कि फायर एग्जीक्यूटर से 6 मीटर दूर से आग बुझाई जा सकती है। इस अवसर पर महिला डिग्री कालेज की एनएसएस अधिकारी डा. सबीहा रहमानी, डॉ. ज्योति सिंह सहित फायरमैन नरेंद्र पाल, अजीत सिंह, ब्रजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Even the spark sometimes reaches the pyre- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें