फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किन्नरों का एसपी दफ्तर पर हंगामा शिकायतकर्ता को चप्पलों से पीटा

विज्ञापन
शिकायत कर्ता को चप्पल तानकर मारता किन्नर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा में युवकों को अगवाकर किन्नर बनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को किन्नर बनाया गया युवक परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। यहां आरोपी किन्नर गुट ने उन पर हमला बोल दिया। कार्यालय परिसर पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

शिकायत करने वाले किन्नर को घेरकर आरोपी किन्नर गुट ने जमकर चप्पलों से पीटा। ताली बजा बजाकर हंगामा किया। अचानक हुए इस हमले से पुलिस सकते में आ गई और मूकदर्शक बनी रही।
जदयू महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल की अगुवाई में बुधवार को दोपहर तीन बजे करीब किन्नर गुट से प्रताड़ित कर्वी का पीड़ित युवक परिवार व अन्य साथियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा था। यहां करीब साढ़े तीन बजे जिस गुट पर जबरन किन्नर बनाने का आरोप लगाया जा रहा है वह भी गुट अपने किन्नर साथियों के साथ पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में किन्नरों के गुट ने शिकायतकर्ता परिवार को पकड़ लिया। जमकर चप्पलों और थप्पड़ मारकर पिटाई की। ताली बजा बजाकर प्रदर्शन भी किया। इस हंगामे व मारपीट से पुलिस सकते में आ गई। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पुलिस कार्यालय में मौजूद सिपाहियों व महिला सिपाहियों ने किसी तरह से किन्नरों के गुट को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें