फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में अब थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश

विज्ञापन
विकास भवन में होमगार्ड की थर्मल स्क्रीनिंग करता होमगार्ड। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कमिश्नर के फालोअर और डीआईजी के चालक के संक्रमित पाये जाने के बाद अब सरकारी कार्यालयों में विशेष सतर्कता शुरू हो गई है। शुक्रवार को विकास भवन में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। उधर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित विभिन्न दफ्तरों में सैनिटाइजेशन हुआ।
विज्ञापन

विकास भवन में सुबह 10 बजे से मुख्य द्वार पर दो होमगार्ड यहां आने वाले कर्मचारियों और फरियादियों की मशीन से थर्मल स्क्रीङ्क्षनग करते रहे। 40 से अधिक टंप्रेचर वालों को प्रवेश नहीं दिया गया।
इस दौरान कई फरियादी कन्नी काटकर दूसरे प्रवेश द्वार से अंदर जाने की जुगत तलाशते रहे। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण बढने से सतर्कता बरती जा रही है। विकास भवन में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

जांच को भेजा गया 21 पुलिस कर्मियों का नमूना
बांदा। डीआईजी चालक में संक्रमण के लक्षण मिलने के बाद पुलिस विभाग में जांच शुरू हो गई। शुक्रवार को पुलिस लाइन में शिविर लगाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक सैकड़ा पुलिस कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले और हॉटस्पॉट में ड्यूटी करने वाले 21 पुलिस कर्मियों का स्वॉब नमूना जांच के लिए झांसी लैब भेजा गया है। उधर, डीआईजी कैंप कार्यालय में भी कार्यरत पुलिस कर्मियों की जांच हुई। जिला अस्पताल सीएमएस डा.एसएन मिश्रा ने बताया कि ट्रूनेट मशीन से 12 पुलिस कर्मियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें