बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के तेरा गांव में उधारी न देने पर नाराज युवक अभद्रता की। वह 14 से अधिक लोगों को लेकर दुकानदार के घर घुस गया। तमंचे से फायर करने के साथ ही घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तेरा गांव निवासी लवलेश की गांव में ही परचून की दुकान है। शनिवार रात आठ बजे वह दुकान पर था। इसी दौरान नत्थू उर्फ देवीदीन यादव शराब के नशे में आया और दुकान उधार सामान मांगने लगा। दुकानदार के भाई अखिलेश ने उधार सामान देने से मना कर दिया और पिछली उधारी देने की बात कही। इस पर नत्थू ने अभद्रता की और वहां से चला गया। आधे घंटे बाद 14 से अधिक लोग लाठी-डंडा और धारदार हथियार, तमंचा लेकर घर में घुस गए। तमंचे से फायर भी किया। जान बचाने के लिए दुकानदार व उसके परिजन कमरे में जा घुसे। हमलावरों ने तोड़फोड़ की।
हमलावरों ने घर की महिलाओं से अभद्रता की। इस दौरान दुकानदार ने डायल 112 को सूचना दी। सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। दुकानदार की तहरीर पर गिरवां थाना पुलिस ने नत्थू उर्फ देवीदीन, मंगल, मूरत, दिलीप, रामऔतार, बबलू, भैरमदीन, खड़कू, सियाराम, रामकेश, देवराम, देवचरन, और दर्शन निवासीगण तेरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरवां थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।