फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन किताब चल रहा अंग्रेजी माध्यम स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नरैनी के लहुरेटा गांव स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल की कक्षाएं बिना किताबों के चल रही हैं। यहां 40 फीसदी बच्चों को यूनिफार्म और जूता-मोजा भी नहीं मिले हैं। इसका खुलासा सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा के औचक निरीक्षण में हुआ।
विज्ञापन

विद्यालय में 230 बच्चों का दाखिला है। सीडीओ को 158 ही उपस्थित मिले। चालू शिक्षा सत्र के छह माह बीत जाने के बाद भी बच्चों को पाठ्य पुस्तकें नहीं मिलीं। स्कूल के 73 बच्चों को यूनिफार्म व जूते-मोजे नहीं दिए गए हैं, जिन्हें यह मिल गए हैं उनमें कई नाप के नहीं हैं। प्रधानाध्यापक छुट्टी पर मिले।
सीडीओ ने सहायक अध्यापक सुनील कुमार को यूनिफार्म और जूते-मोजे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बालक-बालिकाओं के लिए दो शौचालयों में एक खराब और दूसरा बंद मिला। ग्राम प्रधान को शौचालय मरम्मत के निर्देश दिए। सीडीओ ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

गांव के जर्जर तार बदल कर आबादी के हिसाब से एक और ट्रांसफार्मर लगवाने के अधिशासी अभियंता ग्रामीण को निर्देश दिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी, सचिव व प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें