फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : सही बिजली और बिल का अभियंताओं ने लिया संकल्प

विज्ञापन
महाधिवेशन संबोधित करते संगठन उपाध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने संकल्प लिया है कि उपभोक्ताओं को सही बिजली आपूर्ति व्यवस्था और बिल उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए अवर अभियंताओं ने शासन से स्टाफ और मैटेरियल उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को संगठन ने अपना 75वां महाधिवेशन हीरक जयंती के रूप में मनाया। यहां जनपद शाखा के बैनर तले संकल्प दिवस के रूप में समारोह आयोजित किया। समस्याओं खासकर स्टाफ और सामग्री के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।
कहा कि इनकी पर्याप्त उपलब्धता कराई जाए ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। संगठन के जनपदीय सचिव कांता प्रसाद ने बताया कि यह अधिवेशन हर वर्ष लखनऊ स्थित मुख्यालय में मनाया जाता था, लेकिन इस वर्ष कोविड-19 के मद्देनजर जिलास्तर पर आयोजन किए गए।
विज्ञापन

महाधिवेशन में मोहम्मद सिद्दीक, सुनील पटेल, राजेश श्रीवास, धीरज भाष्कर, रविशंकर गुप्ता, गंगादीन, विवेक सिंह, रजनेश, संतोष तिवारी, विजयबहादुर, गोपाल पटेल, रविकांत अनुरागी, भूपेंद्र कुमार, विपेंद्र, आशाराम, रामअवध, पवन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें