फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हटाया अतिक्रमण, बदली जा रही लाइन

Sun, 05 Jul 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
सिविल लाइंस ​में अवैध अतिक्रमण हटाती टीम। संवाद
विज्ञापन
बांदा। नौ जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। रविवार दोपहर शहर के अंदर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। साथ ही झूलते बिजली की तारों को ठीक कराने का काम शुरू कराया गया है। अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस बल के आगे किसी की नहीं चली।
विज्ञापन



नालों के ऊपर और आगे दुकान सजाकर बैठे लोग जब चेतावनी के बाद नहीं माने तो नगर पालिका ने रविवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। जेसीबी व हाइड्रा के माध्यम से लोहे की गुमटियों, ठेलों को तोड़कर उन्हें जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने पर उन्हें कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।



नगर पालिका बांदा के कार्यकारी अधिकारी श्रीचंद्र ने बताया कि करीब 20 दिन पहले नालों के ऊपर व नाले से आगे अपनी दुकान रखने वालों को सख्त चेतावनी दी गई थी वह खुद ही अतिक्रमण हटा लें। इसके लिए शहर में प्रचार-प्रसार भी कराया गया था। चेतावनी के बाद भी लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा। ऐसे में रविवार को नायब तहसीलदार धनंजय सिंह और उनकी मौजूदगी में नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, फायर विभाग की टीमों को बुलाकर यह अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन




पीली कोठी चौराहे से लेकर कालू कुआं और महाराणा प्रताप चौक से मवई चौराहे तक नालों के ऊपर, आगे व पटरियों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों की संपत्ति को तोड़कर उसे जब्त कर लिया गया है। वहीं, शहर के संकट मोचन हनुमान मंदिर से लेकर कलक्ट्रेट मोड़ तक जर्जर व झूल रही बिजली की तारों को बदलने का काम भी किया गया। बिजली विभाग की ओर से रविवार को बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को लगाकर यह काम तेजी से कराया गया है।



कलक्ट्रेट मार्ग को किया गया चकाचक



बांदा। प्रशासन की ओर से सबसे अधिक साफ-सफाई सिविल लाइन इलाके से लेकर कलक्ट्रेट तक कराई जा रही है। रविवार को कलक्ट्रेट मोड़ से लेकर कार्यालय तक कर्मचारियों को बुलाकर उनसे झाड़ू लगवाकर सफाई कराई गई और सड़क पर जरूर पेंटिंग का काम भी कराया गया।

सिविल लाइंस में अवैध अतिक्रमण हटाती टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें