अतर्रा में दुकानदारों को समझाकर अतिक्रमण हटवाते सीओ व थानाध्यक्ष।
- फोटो : BANDA
अतर्रा। राष्ट्रीय राजमार्ग में अतिक्रमण अभियान चला। सोमवार की सुबह एसडीएम सौरभ शुक्ला, क्षेत्राधिकारी त्रिवेणी प्रसाद, अधिशासी अधिकारी राम सिंह व एसएसआई चंद्रपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ बांदा रोड बस स्टाप पहुंचे और जेसीबी मशीन से चौक बाजार तक दुकानों के सामने लगे टीनशेड हटाया गया।
इससे व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। तमाम व्यापारियों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। व्यापारियों एसडीएम से मांग की कि वह स्वयं अतिक्रमण हटा लेंगे इसके लिए समय दिया जाए। जिस पर मंगलवार तक के लिए अभियान रोक दिया गया।