फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: सिपाही ने भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे को जड़ा तमाचा, भड़के भाजपाई

Mon, 16 Mar 2020 01:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
शहर कोतवाल दिनेश सिंह आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में पुलिस चौकी के पास गाड़ी चेकिंग अभियान के दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के पुत्र से पुलिस की झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि इलाज कराकर वह घर जा रहा था।
विज्ञापन


यह घटना शहर कोतवाली के सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास की है। चेकिंग के दौरान जिलाध्यक्ष का नाम बताने के बाद भी सिपाही ने उसे तमाचा जड़ दिया। जिसके बाद से इलाके में तनाव फैल गया।

सिपाही द्वारा तमाचा मारने पर भाजपाई भड़क उठे। चौकी में जमावड़ा लगा रहा। सिपाही और चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह को हटाने की मांग की। शहर कोतवाल दिनेश सिंह आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें