फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर अतिक्रमण, दो पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक द्वारा मंडल मुख्यालय बांदा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाने की कवायदों में ढील बरत रहे कर्मियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। आकस्मिक निरीक्षण में ड्यूटी स्थल से नदारद दो पुलिस कर्मियों को पुलिस महानिरीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह और पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा शहर की ट्रैफिक और सफाई व्यवस्था में बेहतर बनाने का मिशन छेड़े हुए हैं। व्यस्त इलाकों में ई-रिक्शा का प्रवेश रोक दिया है। फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाने को कहा है। इसी बीच बुधवार को अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक को शहर के महत्वपूर्ण और व्यस्त स्थल अशोक लाट चौराहा से संकट मोचन मंदिर तक फुटपाथों पर अतिक्रमण, ई-रिक्शा, ठेले, सब्जी की दुकानें लगी मिलीं। यातायात बाधित पाया। महानिरीक्षक ने यहां ड्यूटी पर लगाए गए ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल शिवकुमार गौतम और शहर कोतवाली के कांस्टेबल बृजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। खबरदार किया है कि यातायात और अन्य व्यवस्थाओं में जिन पुलिस कर्मियों की जहां ड्यूटी लगी है वहां पूरे समय ड्यूटी दें। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें