अमर शहीद मंगल पांडेय का 158वां शहीद दिवस कई संगठनों ने मनाया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विशेष रूप से उपस्थित प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि निष्ठा और लगन से काम किए बगैर व्यक्ति समृद्ध नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा प्रणाली रचनात्मकता के बजाए रटने पर अधिक जोर दे रही है। बुधवार को नरैनी रोड स्थित प्रो.चंद्र प्रकाश शर्मा वेलफेयर ट्रस्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपर महानिदेशक ने कहा कि तुलसीदास ने 67 साल के आत्मचिंतन और आत्ममंथन के बाद रामचरित मानस लिखी।
महानिदेशक ने कृषि विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ.देवीदास को उनकी रचनाओं पर प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इनके अलावा शोभाराम कश्यप, डॉ.लक्ष्मी त्रिपाठी, शंभू विश्वकर्मा, ओम प्रकाश मसुरहा को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा भी शामिल हुए। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे डॉ.योगेश दुबे ने कार्यक्रम आयोजक उमा शंकर पांडेय को सराहा। इस मौके पर डॉ.जर्नादन प्रसाद त्रिपाठी, दीन दयाल सोनी, बाबूलाल गुप्त, बीडी गुप्त, डॉ.चंद्रिका दीक्षित ललित, अरविंद छिरौलिया आदि मौजूद रहे। मेजबान प्रभाकर शर्मा ने सभी का आभार जताया।
अमर शहीद मंगल पांडेय के शहीद दिवस पर किसान भवन, अमारा में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत मिश्र सहित बुद्धराज सिंह, बृज गोपाल पाठक, सूर्यपाल तिवारी, रवि करण वाजपेई, राजीव द्विवेदी, ऋषि सिंह, ओम प्रकाश गौर, लखन सिंह, रमाकांत तिवारी, रामरतन, मनोज कुमार आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।
उधर, हिंदू युवा वाहिनी जिला इकाई की गोष्ठी मेें जिलाध्यक्ष राजेश गिरी ने कहा कि देशहित में बलिदान से पीछे नहीं हटना चाहिए। मार्गदर्शक गणेशदत्त शुक्ल ने भारत माता की रक्षा और सेवा के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। गोष्ठी में कृष्णपाल सिंह, बैजनाथ राजपूत, मुन्ना गुप्ता, मुन्ना सिंह कुशवाहा, शिव विलास शर्मा, उदय वीर सिंह, अखिलेश अवस्थी, मयंक आदि मौजूद रहे।