फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा इलेवन व फतेहपुर क्लब अगले दौर में

Tue, 03 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
cricket logo
विज्ञापन
बुंदेलखंड चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बांदा इलेवन और फतेहपुर क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। मंगलवार को पहला मैच जानसन क्लब और डीएवी वाईस, दूसरा मैच मौदहा और फतेहपुर के बीच होगा।
विज्ञापन


राइफल क्लब ग्राउंड में सोमवार को पहले मैच में बांदा इलेवन मेें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए। बादशाह ने 54 और डीके ने 24 रनों की शानदार पारी खेली। ईदगाह इलेवन के गेंदबाज गुलफाम ने तीन विकेट लिए। जवाब में ईदगाह इलेवन के सभी खिलाड़ी 74 रन पर आउट हो गए।

सादाब ने सबसे अधिक 26 रनों का योगदान दिया। बांदा इलेवन के गेंदबाज राहुल ने चार विकेट लिए। दूसरा मैच सनाइज व ओमनी क्लब (फतेहपुर) के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइज क्लब ने 103 रन बनाए।
विज्ञापन


बउवा चंदेल ने 25 व उजैर ने 30 रनों का योगदान दिया। ओमनी क्लब फतेहपुर के खतीब ने तीन और सोनी ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में ओमनी क्लब फतेहपुर तीन विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। संजीव ने 26 व मुकेश ने 37 रनों का योगदान दिया। सनराइज क्लब के गेंदबाज हिमांशु ने तीन व सुशील ने दो विकेट लिए।

अंपायर मोहम्मद रिहान, राजेेंद्र अवस्थी, शालू हैदर, दीप यादव रहे। स्कोरर मोहम्मद इमरान, प्रांजल अवस्थी, इशरत, कमेटेटर अबरार फारूकी, दीपक श्रीवास्तव, अल्तमश हुसैन तथा मैच रेफर शमशेर खां व कुतैबा जमां खां रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने खिलाड़ियों को शाबासी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें