फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दिवाली से छठ तक 24 घंटे मिलेगी बिजली

Sat, 07 Nov 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दीपों के पर्व दिवाली से छठ पूजा तक बिजली निगम ने निर्बाध आपूर्ति की तैयारी की है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सात दिन 24 घंटे बिजली मिलेगी। त्योहारों पर घरों की सजावट और पूजा-पाठ के लिए बिजली की जरूरत बढ़ जाती है।
विज्ञापन

आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए निगम ने विशेष व्यवस्था की है। अधीक्षण अभियंता रविशंकर ने बताया कि छह से 10 नवंबर तक लगातार 24 घंटे बिजली दी जाएगी। इसके बाद 12 और 15 नवंबर को भी निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं।
यह व्यवस्था शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी लागू होगी। निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बाधित होने पर हेल्पलाइन नंबरों या सोशल मीडिया से सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली संबंधी शिकायत
9415909206
वैकल्पिक शिकायत नंबर
9415909211
सोशल मीडिया हेल्पलाइन नंबर
9511431895
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें