फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ओवरलोड का रोना रो रहा बिजली विभाग, कहीं फ्यूज तो कहीं टूट रहे तार

Fri, 26 Sep 2025 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

सार

बांदा में नवरात्र महोत्सव के दौरान बिजली विभाग द्वारा निर्बाध आपूर्ति के दावे किए गए थे। हालांकि, ओवरलोडिंग और तकनीकी खराबी के कारण बार-बार बिजली कटौती हुई, जिससे दुर्गा पंडाल सजाने वाले श्रद्धालु और नागरिक परेशान रहे।
विज्ञापन
फोटो- 22 बुधवार की रात को फ्यूज जोड़ता बिजली कर्मचारी। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा। नवरात्र महोत्सव के दौरान बिजली निगम ने निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा किया था। जिलाधिकारी ने शांति समिति की बैठक में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन बिजली विभाग ने सिर्फ दावे ही किए, उस पर अमल नहीं किया। अब शाम होते ही कहीं फ्यूज उड़ने तो कहीं तार टूटने पर आपूर्ति बंद की जा रही है।
विज्ञापन

मर्दन नाका इलाके में बृहस्पतिवार को अवस्थी भवन के पास फ्यूज उड़ जाने से मर्दन नाका फीडर और भूरागढ़ फीडर को शटडाउन लिया गया। तकरीबन आधे घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहां की बिजली आपूर्ति चालू करने के कुछ देर बाद ही भूरागढ़ और अलीगंज फीडर भी ट्रिप हो गए। बिजली विभाग के अधिकारियों ने ओवरलोडिंग के चलते आपूर्ति ठप होने की बात कही।
हालांकि आधे घंटे के बाद वहां की बिजली आपूर्ति भी चालू करने का दावा बिजली निगम के अधिकारियों ने किया। स्टेशन रोड और टेलीफोन फीडर भी फाल्ट होने की वजह से बंद किए गए। बुधवार की रात को शहर के पीडब्लूडी कॉलोनी के पास तार टूट जाने की वजह से महेश्वरी देवी और टेलीफोन एक्सचेंज फीडर को भी शट डाउन दिया गया।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने और मरम्मत करने में करीब एक घंटे का समय लगा। नवरात्र महोत्सव के दौरान एक-एक घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से शहरवासियों के साथ ही दुर्गा पंडाल सजाने वाले देवी भक्त भी परेशान रहे। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि नवरात्र महोत्सव के दौरान ओवरलोडिंग के चलते ट्रिपिंग हो रही है।
-
दो मोबाइल ट्रांसफार्मर उपलब्ध, 130 स्टोर में रखे
बांदा। पीली कोठी विद्युत सब स्टेशन एसडीओ राजेश पटेल ने बताया कि नवरात्र महोत्सव के दौरान बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने के लिए उनके पास दो मोबाइल ट्रांसफार्मर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही 130 से अधिक विद्युत ट्रांसफार्मर स्टोर में रखते हुए हैं। कहा कि इमरजेंसी के दौरान मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति चालू की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि कोई भी ट्रांसफार्मर खराब होने पर एक घंटे के अंदर उसे बदला जाएगा। नवरात्र के दौरान बिजली आपूर्ति सामान्य रहे, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है।

फोटो- 22 बुधवार की रात को फ्यूज जोड़ता बिजली कर्मचारी। स्रोत-स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें