फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली अभियंताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
धरना देते बिजली विभाग के अवर अभियंता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की बांदा यूनिट ने गुरुवार को यहां अधीक्षण अभियंता कार्यालय में शाम 4 से 6 बजे तक ध्यानाकर्षण के तहत धरना दिया। इसके पूर्व पिछले माह वर्क-टू रूल आंदोलन हुआ था।
विज्ञापन

संगठन के जनपद सचिव कांता प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश संगठन के आह्वान पर यह धरना आयोजित किया गया। उन्होंने अगस्त माह में चले आंदोलन का भी जिक्र किया। बताया कि चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों के अवर अभियंताओं ने मुख्य अभियंता कार्यालय में एकत्रित होकर प्रबंधन का ध्यानाकर्षण किया गया।
कहा कि इन सब के बाद भी कार्पोरेशन प्रबंधन की हठधर्मी खत्म नहीं हुई। अब गुरुवार से दो दिवसीय उपवास ध्यानाकर्षण लखनऊ मुख्यालय में शक्ति भवन में किया जा रहा है। इसी के समर्थन में बांदा में यह आयोजन हुआ। संगठन के सभी सदस्य इसमें शामिल रहे। चेतावनी दी है कि शुक्रवार तक प्रबंधन ने मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं लिया तो जल्द ही बेमियादी प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। इससे त्योहारों में बिजली व्यवस्था चरमरा सकती है।
विज्ञापन

ध्यानाकर्षण धरने में अवर अभियंता आरपी सिंह, राजेश श्रीवास, दिलीप कुमार, कांता प्रसाद, गजेंद्र प्रताप शाह, संतोष तिवारी, आशाराम, मनोज सोनी, रजनीश, मोहित सिंह, गोपाल, गंगादीन, उमेश कुमार, विवेक सिंह, दिलीप सिंह, रामअवध, उपेंद्र, ख्वाजुद्दीन व संजय कुमार आदि शामिल रहे।
24 मांगों के लिए बिजली कर्मियों का धरना
बांदा। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की बांदा शाखा ने गुरुवार को अपने 24 सूत्री मांगों के समर्थन में यहां मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में धरना दिया। दक्षिणांचल महामंत्री अनिल यादव ने तेलांगना राज्य की तर्ज पर यहां भी संविदा कर्मियों को समायोजित करने और उनका अवशेष वेतन, ईपीएफ देने की मांग की।
अतिरिक्त जोनल मंत्री आनंद कुमार पाल ने सीपीएफ, जीपीएफ की लेखा पर्ची शीघ्र देने और जेई की भांति टीजी-टू कर्मियों का ग्रेड वेतन-4200 करने की मांग की। अशोक दीक्षित ने कहा कि मांगें पूरी न हुईं तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। धरने का संचालन अमरेश कुमार पाल ने किया। अवधेश यादव, सुरेश सिंह मुन्ना, पवन कुमार, रियाजत अली, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, तौसीफ आलम, कमाल अहमद, पप्पू रजा, महेंद्र साहू, मयंक, सुमित, नागेंद्र, श्यामधर, अशोक लालमन, अरशद, आलोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें