फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ठेकेदारों ने एसई को ज्ञापन दिया

विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर वार्ता करते ईडीसी कांट्रेक्टर। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। विद्युत विभाग के ठेकेदारों ने कार्य का समय से भुगतान न करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जल्द मांग पूरी न होने पर सभी निर्माण कार्यों के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ईडीसी कांट्रेक्टर यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप शिवहरे की अगुवाई में ठेकेदारों ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता से उनके कार्यालय में मिलकर चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि विच्छेदन कार्य का अनुबंध अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। इसे शीघ्र उपलब्ध कराकर एक अवर अभियंता की मापन के लिए नियुक्ति की जाए।
उपाध्यक्ष सुशील कुमार ने कार्य का भुगतान समय से करने और पूरे हो चुके कार्यों के भुगतान के लिए बजट की मांग की। ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर सभी निर्माण कार्यों को बंद कर दिया जाएगा। ज्ञापन व वार्ता में यूनियन के महामंत्री सचिन मिश्रा, जितेंद्र तिवारी, गुरूप्रसाद सिंह, अनूप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें