फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी जिला पंचायत अध्यक्ष नहीं बन पाएंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शासन ने नई आरक्षण संशोधित सूची जारी कर दी है। इसमें बुंदेलखंड की सभी सातों सीटों से महिलाओं का पत्ता साफ है। कोई भी सीट महिला के लिए आरक्षित नहीं की गई।
विज्ञापन

नई सूची के अनुसार, हमीरपुर को छोड़कर अन्य सभी सीटों पर कोई परिवर्तन नहीं किया गया। पूर्व में जारी आरक्षण सूची में हमीरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट महिला के लिए आरक्षित थी, जिसे अब अनारक्षित कर दिया गया है। ब्लाक प्रमुख की 47 सीटों के आरक्षण में कोई तब्दीली नहीं की गई। बुंदेलखंड में 19 महिलाएं ब्लाक प्रमुख बनेंगी। हाल ही में शासन द्वारा जारी आरक्षण सूची को लेकर काफी विरोध था। न्यायालय ने 2015 की स्थिति के आधार पर आरक्षण न होने पर जारी आरक्षण सूची को रद्द कर दिया था। इसके बाद शासन ने संशोधित आरक्षण जारी किया है।
इंसेट---
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण सूची---
जनपद आरक्षण
बांदा अन्य पिछड़ा वर्ग
चित्रकूट अनुसूचित जाति
महोबा अनुसूचित जाति
हमीरपुर अनारक्षित
जालौन अनुसूचित जाति
झांसी अनुसूचित जाति
ललितपुर पिछड़ा वर्ग
इंसेट---
ब्लाक प्रमुख आरक्षण-2021---
बांदा की 8 सीटों में दो अनारक्षित, एक ओबीसी महिला, दो ओबीसी, एक महिला, एक एससी, एक एससी महिला।
चित्रकूट की 5 सीटों में तीन अनारक्षित, एक ओबीसी महिला व एक एससी महिला।
हमीरपुर की सात सीटों में तीन अनारक्षित, एक ओबीसी महिला, एक ओबीसी, एक महिला, एक एससी महिला।
महोबा की चार सीटों में एक अनारक्षित, एक ओबीसी महिला, एक ओबीसी, एक एससी महिला।
जालौन की नौ सीटों में तीन अनारक्षित, एक ओबीसी महिला, एक ओबीसी, एक महिला, दो एससी, एक एससी महिला।
झांसी की सात सीटों में एक अनारक्षित, एक ओबीसी महिला, एक ओबीसी, एक महिला, दो एससी, एक एससी महिला।
ललितपुर की छह सीटों में दो अनारक्षित, एक ओबीसी महिला, एक ओबीसी, एक एससी महिला, एक एसटी महिला।
इंसेट---
2015 के आरक्षण स्थिति के आधार पर शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख की संशोधित संख्यात्मक आरक्षण सूची जारी कर दी है। जिसमें कोर्ट के सभी नियमों का पालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश कुमार, उप निदेशक (पंचायत), चित्रकूटधाम मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें