फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से जुड़े अधिकारी पदीय धर्म का पालन करें

Sat, 10 Oct 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने पंचायत चुनाव से जुड़े अधिकारियों से कहा है कि पहले चरण की तरह अन्य चरण भी निष्पक्ष और शांतिपूर्वक निपटना चाहिए। उन्होंने अफसरों से कहा कि अपने पदीय धर्म का पालन करें। उधर, प्रशिक्षण से अनुपस्थित 8 पीठासीन अधिकारियों और 20 मतदान अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को आयुक्त ने तृतीय चरण मतदान से जुड़े अधिकारियो के साथ बैठक की। जेएन डिग्री कालेज में उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी किसी प्रत्याशी या उससे जुड़े लोगों को आतिथ्य स्वीकार न करे। प्रजातंत्र में निष्पक्षता के साथ चुनाव सभी का नैतिक दायित्व है।

अधिक मतदाता होने पर रिजर्व स्टाफ की ड्यूटी लगाने को कहा। उधर, प्रशिक्षण से नदारद पीठासीन और मतदान अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि डीएम सुरेश कुमार ने इन अधिकारियों को एक अवसर दिया है कि रविवार को हर हाल में दोपहर 12 बजे तक विकास भवन में उपस्थित दर्ज कराकर प्रशिक्षण हासिल करें।
विज्ञापन

 
जो पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे उनमें मनोज द्विवेदी, सुधीर श्रीमाली, माता प्रसाद दीक्षित, रामकिशोर पटेल और विष्णु प्रसाद तथा मतदान अधिकारी दिनेश कुमार तिवारी, बब्बू प्रसाद, नौशाद अहमद सिद्दीकी,
विज्ञापन

आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें