बांदा। चौथे व अंतिम चरण में डीडीसी के सात वार्डों में 157
और बीडीसी के 192 वार्डों के लिए 724 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल
किए। एक बीडीसी का इकलौता पर्चा होने से निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
शनिवार
को कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ
नामांकन कराया। वार्ड-1 (कमासिन प्रथम) से पंकज शुक्ला ने लाव-लश्कर के
साथ नामांकन कराया। एडीएम डीएस पांडेय को नामांकन पत्र सौंपने के बाद
समर्थकों की भीड़ सहित संकट मोचन मंदिर मेें माथा टेका।
बड़ी
संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। उधर, भाजपाइयों ने जुलूस के साथ
वार्ड-एक (कमासिन प्रथम) से संगीता गर्ग, वार्ड-2 (कमासिन द्वितीय) से गीता
सागर, वार्ड-3 (कमासिन तृतीय) से सुधीर कुमार, वार्ड-4 (बबेरू प्रथम) से
धर्मेंद्र त्रिपाठी, वार्ड-5 (बबेरू द्वितीय) से मीना भारती और वार्ड-6
(बबेरू तृतीय) से निर्मला देवी का नामांकन कराया।
नामांकन खत्म
होने के बाद डीडीसी वार्ड-एक में 30, वार्ड-2 में 20, वार्ड-3 में 29,
वार्ड-4 में 20, वार्ड-5 में 19, वार्ड-6 में 18 और वार्ड-7 में
प्रत्याशियों की संख्या 21 हो गई।
कमासिन प्रतिनिधि के मुताबिक
बीडीसी के 86 वार्डों के लिए 307 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। यहां
वार्ड-13 (इंगुवा) से इकलौता परचा होने से सुमन का निर्विरोध निर्वाचित
होना तय है।
उधर, बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र पंचायत के
106 वार्डों के लिए 417 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन
पत्रों की जांच 14 व 15 अक्तूबर को होगी। 16 को नाम वापसी के बाद उसी दिन
चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।