फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट पंचायत चुनाव लड़ें तो जीतेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पंचायत चुनाव में पार्टी का परचम जोरदार ढंग से लहराने का आह्वान किया है। कहा कि इसके लिए सभी कांग्रेसजन पूरी ताकत लगा दें।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के भ्रमण में निकले सिद्दीकी शनिवार को दोपहर यहां जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के कई फ्रंटल संगठनों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संबोधित कर रहे थे। कहा कि जहां उनकी जरूरत होगी वह भी प्रचार में शामिल होकर सहयोग करेंगे। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मेहनत की तो अच्छे नतीजे आएंगे। उन्होंने प्रचार के कुछ टिप्स भी दिए। साथ ही जिलाध्यक्ष और कुछ पदाधिकारियों से चुनाव को लेकर मंत्रणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें