फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पहिये के नीचे गिट्टी आने से महिला उछलकर बाइक से गिरी, मौत

Wed, 11 Feb 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बाइक के पहिये के नीचे गिट्टी आने से नानी के अंतिम संस्कार में जा रही महिला उछलकर सिर के बल गिरी। सिर में गिट्टी घुसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। देवर ने पुलिस की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फफुंदी गांव निवासी उमाशंकर ने बताया कि उनके चचेरे भाई की पत्नी लक्ष्मी देवी (27) अपने छह माह के बेटे रियांश को लेकर, देवर देवमूरत के साथ अपनी नानी नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पाड़ा देव गांव निवासी चंद्रकली के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी। बहेरी गांव के पास अचानक बाइक के पहिए के नीचे गिट्टी पड़ जाने से वह बाइक से उछलकर बच्चे समेत सड़क पर सिर के बल गिर गईं। हादसे में उनके सिर में गिट्टी घुस गई, जिससे वह लहूलुहान हो गई। जबकि बच्चा सही सलामत बच गया। देवर ने पुलिस को जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लक्ष्मी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चचेरे जेठ के मुताबिक, लक्ष्मी के एक पुत्री एक पुत्र है। पति राममूरत कुशवाहा खेती किसानी करते हैं। उनके पास छह बीघा जमीन है। नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि बाइक से गिरकर हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें