फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन वर्दी ड्यूटी पर रोडवेज चालकों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना वर्दी ड्यूटी करने पर रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) ने आठ चालक व परिचालकों पर जुर्माना किया है। चेतावनी दी है कि दोबारा वर्दी में न मिलने पर निलंबन व संविदा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में चालक व परिचालकों की चेकिंग का अभियान चल रहा है। खासतौर पर नशे की जांच की जा रही है। एआरएम परमानंद ने बीते 24 घंटों के दौरान नरैनी और प्रयागराज मार्ग की दो दर्जन से अधिक बसों को चेक किया।
कोई चालक या परिचालक नशे में नहीं मिला, लेकिन आठ चालक व परिचालक वर्दी में नहीं थे। इनमें चालक राजेश कुुमार, रामशरण, केके सिंह, अनिल सिंह, शिवकुमार, रघुनंदन व सुशील और परिचालक संतोष कुमार शामिल हैं। इन सभी को 100-100 रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन

एआरएम ने चेतावनी दी है कि ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनना सुनिश्चित करें। नशे से परहेज करें। इसमें कोई लापरवाही या बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि डिपो के सभी चालक व परिचालकों को 2-2 जोड़ वर्दी दी गई हैं। एआरएम ने कुछ बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र व शिकायत पेटिका न मिलने पर वर्कशाप प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें