फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से वृद्धा की मौत, बेटा-बहू घायल

विज्ञापन
घायल मजीद। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी वृद्धा ट्रक के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका बेटा और साथ में बैठी बहू तथा डेढ़ वर्षीय नाती गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ट्रक चालक को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक भी कब्जे में ले लिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
मंगलवार को सीमावर्ती मध्य प्रदेश के सतना जनपद के भियामऊ (मझगवां) गांव से एक ही बाइक पर अल्लारक्खी (52) पत्नी गफ्फार और उसका पुत्र मजीद (28) तथा बहू फिरदौस (30) नरैनी आ रहे थे।
नरैनी कस्बे से करीब एक किलोमीटर पहले कालिंजर मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। अल्लारक्खी गिरकर ट्रक के नीचे आ गई। उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बाइक चला रहा मजीद (28) तथा पीछे बैठी फिरदौस (30) पत्नी रफीक और डेढ़ वर्षीय नाती हसनैन पुत्र रफीक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। वह शराब के नशे में था। अपना नाम तक नहीं बता पाया। कोतवाली के उप निरीक्षक ब्रजकिशोर मिश्रा, नीरज यादव और आकाश सचान ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पति गफ्फार पुत्र बाबू ने ट्रक चालक और ट्रक मालिक के विरुद्ध नरैनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिजनों को मोबाइल पर दुर्घटना की सूचना देती घायल फिरदौस और गोद में मासूम।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें