बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में दो दिवसीय शिविर में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व नोडल प्रभारी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। उन्हें छात्र-छात्राओं को अच्छे माहौल में शिक्षा दिए जाने के बारे में बताया गया।
शिविर का उद्घाटन डीआईओएस विजय पाल सिंह ने किया। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय ने व माध्यमिक शिक्षा के जिला समन्वयक विमल कुमार त्रिपाठी ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर डाॅ. निशा त्रिपाठी, डाॅ. साधना तिवारी, ओमनी अवस्थी, मानसी ओमर, शिल्पी गुप्ता, चंंद्रकाता चौहान, सुनीता देवी, आरती, प्रेमा, कल्पना, शिवेंद्र प्रताप, लोकेश मिश्रा, रमेश यादव,रावेंद्र, योगेश, डाॅ.दयानिधान, डाॅ.आशुतोषमणि, प्रह्लाद गुप्ता आदि प्रधानाचार्य व उनके विद्यालय के नोडल शिक्षक शामिल रहे। जनपदीय प्रशिक्षण जनपद के नोडल प्रशिक्षक डाॅ. शशि मिश्रा व अर्चना तुलसी ने भी प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में कक्षा 10 एवं 12 के बाद छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार पाठ्यक्रम चुनने के लिए सहायता देना, छात्रों की सहायता के लिए ऑनलाइन पंख पोर्टल का निर्माण किया गया है, जिसमें छात्र अपना पंजीकरण करके कॅरिअर व उसके पाठ्यक्रम के संबंध में स्वयं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के ऊपर परिवार एवं समाज की अपेक्षाएं जबरदस्ती न लाद कर छात्र की रुचि के अनुसार अच्छे माहौल में शिक्षा देना, ऐसे रोजगार के क्षेत्र जो सामान्य जनमानस की जानकारी में नहीं है, उनके बारे में जानकारी दी गई।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद