बांदा। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन व हेलमेट-सीटबेल्ट का उपयोग करने को जागरूक करने के निर्देश डीएम जे. रीभा ने दिए। उन्होंने महोबा-प्रयागराज मार्ग के किनारे की झाड़ियों को हटाए जाने की बात कही। ओवरलोड वाहनों पर पर कार्रवाई के लिए पुलिस एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया। साथ ही प्रमुख चौराहों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने, नुक्कड़ नाटक, रैली एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलाए जाने की बात डीआईओएस से कहीं।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए चालकों द्वारा ई-रिक्शा का संचालन वनवे व्यवस्था के अनुसार कराया जाए। मुंगुंस के स्पीड ब्रेकर रिफलेक्टिव पेंट के निर्देश दिए। ग्राम पचनेही मोड पर स्पीड ब्रेकर के अलावा पेट्रोल पंपो के द्वारा नो हेलमेट नो फ्यूल का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने की बात कही। मुख्य स्कूलों के बाहर ब्रेकर बनवाने, विद्युत खंभे हटाने की बात कही।