फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के इफ्तार में सलामती की मांगी दुआ

Fri, 08 Jun 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
इफ्तार - फोटो : SELF
विज्ञापन

सियासी इफ्तारों की श्रृंखला में समाजवादी पार्टी भी दर्ज हो गई। बुधवार को शाम बिजलीखेड़ा स्थित सपा के जिला कार्यालय में सामूहिक इफ्तार हुआ। हिंदू-मुस्लिमों ने एक साथ इफ्तार किया और मुल्क की सलामती व आपसी सौहार्द के लिए दुआ की। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन


इफ्तार पार्टी में पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस, जामा मस्जिद व ईदगाह के मुतवल्ली डॉ.शेख सादी जकां, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष शकील अली, कोआपरेटिव बैंक पूर्व अध्यक्ष लाखन सिंह, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, शमीम मोहसिन, अधिवक्ता सैय्यद अली मंजर, मसौनी प्रधान मतीन, राजेंद्र यादव, अशोक सिंह गौर, प्रदीप यादव, मनोज वर्मा, अशोक भागवानी, राजाभइया वर्मा, मदन गोपाल, नंदकिशोर यादव, कुदरत उल्ला, शानिया खान, आमिर खां, विदित त्रिपाठी, प्रदीप जडिय़ा, प्रदीप निगम लाला, दिनेश शर्मा दिन्ना, जमाल बांदवी आदि शामिल रहे। ब्यूरो  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें