फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कालिंजर में सूखे नल, लोग परेशान

Sat, 07 Nov 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंजर। दिवाली की तैयारियों के बीच कालिंजर कस्बे में पेयजल संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। घरों में लगी नलों की टोटियों से पानी नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में त्योहार की तैयारियां छोड़कर महिलाएं और बच्चे पानी के इंतजाम में भटक रहे हैं। परेशान लोग दूर-दराज लगे हैंडपंपों से पानी लाने को मजबूर हैं।
कस्बे वासियों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत घरों तक पानी पहुंचाने का दावा किया गया था, लेकिन हकीकत इससे उलट है। नलों से नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भी दिक्कत हो रही है। दिवाली जैसे पर्व पर भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने जल निगम और संबंधित कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अशोक कुमार, कमलेश कुमार, अंकित द्विवेदी, रामजी, अंशु गुप्ता और बबलू सोनी ने बताया कि कई बार समस्या के बावजूद पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि दिवाली को देखते हुए जल्द पानी की आपूर्ति शुरू नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें