फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गैरहाजिर 17 प्रगणकों पर कार्रवाई के निर्देश

Sat, 07 Nov 2026 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनगणना प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले 17 प्रगणकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार सदर विकास पांडेय ने बीएसए को पत्र लिखकर संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण और विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी के लिए लगाए गए प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण छह नवंबर तक चला था। इसमें 17 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। तहसीलदार ने बताया कि अनुपस्थिति जनगणना अधिनियम का उल्लंघन है। इस अधिनियम के तहत तीन वर्ष तक कारावास और एक हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।
इससे पहले शहरी क्षेत्र में भी करीब 36 प्रगणक प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे थे। नगर पालिका के प्रभारी अधिकारी ने भी बीएसए को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। उन कर्मियों से स्पष्टीकरण लेकर उनकी जगह दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र का इंतजार
जनगणना ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कर्मचारियों को अभी नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं। शनिवार को दोपहर तीन बजे सदर तहसील में वितरण के लिए बुलाया गया था। पटल प्रभारी छंगूराम ने बताया कि त्योहार के कारण वितरण टल गया है। अब ये नियुक्ति पत्र दिवाली के बाद वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें