फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बरातियों ने नशे में किया बवाल, घराती युवक को पीटा, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। शादी समारोह में नशे में बरातियों ने जमकर बवाल किया। बीच बचाव कराने पहुंचे घराती युवक को ही बरातियों ने पीटकर घायल कर दिया। थाने में तीन बरातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बिसंडा के ओरन गांव के अहिरन पुरवा निवासी छोटू यादव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 10 मई को गांव के ही ज्ञानचंद यादव की बेटी की शादी में बबेरू कोतवाली के पून गांव से बरात आई थी। बरात में डीजे पर नाच रहे बराती शराब के नशे में आपस में झगड़ने लगे। स्थिति बिगड़ती देखकर जब छोटू उन्हें समझाने गया तो बरातियों ने उसका कॉलर पकड़कर उसी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
छोटू ने आरोप लगाया कि पून गांव निवासी मनीष, मनोज, होरीलाल ने मिलकर उसे पीटा, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में प्रार्थी के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। थाना पुलिस ने तीन बरातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें