फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सब्जी में सूखा, भाव तीन गुना चढ़े

Fri, 17 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सब्‍जी
विज्ञापन
बांदा। पहले से ही सूखे मेें तप रहे बुंदेलखंड में मानसून की लेटलतीफी ने सब्जियों के भाव में आग लगा दी है। बारिश न होने से सब्जी की पैदावार में आ रही गिरावट के कारण पखवारे भर में ही सब्जी के भावों में डेढ़ से तीन गुना तक उछाल आ गया है। गरीब की हंडिया से सब्जी लगभग नदारद हो चुकी है। मध्यम वर्ग भी कराह रहा है।
विज्ञापन


मानसूनी मौसम सब्जी के लिए मुफीद होता है। कई बरसाती और मौसमी सब्जियां बाजार में आ जाने से भाव गिर जाते हैं। प्रचंड गर्मी और बारिश न होने से सब्जी की खेती हरी भरी बनाए रखने में किसानों को पसीना आ रहा है। सिंचाई के अभाव में सब्जी के पौधे मुरझा रहे हैं। इसका सीधा असर बाजार में सब्जी की आवक पर पड़ा है। पिछले एक पखवारे से सब्जी की आवक कम होती जा रही है। नतीजे में भाव बढ़ते जा रहे हैं।

रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली हर सब्जी के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। प्याज के भाव तीन गुना बढ़कर 5 से 15 रुपये हो गए हैं। लहसुन डेढ़ गुना वृद्धि के साथ 100 से बढ़कर 160 रुपये किलो जा पहुंचा है। टमाटर के भाव दोगुने हो गए। यह 20 से 40 रुपये किलो हो गया है। आलू 15 से 20, लौकी व कद्दू 15 से 25, बैगन 25 से 40, तरोई 20 से 30, परवल 30 से 40, भिंडी 20 से 30, करैला 20 से 32, पालक 23 से 40, कटहल 30 से 40 और कुंदरू 22 से 30 रुपये भाव हो गया है। स्थानीय सब्जी विक्रेता लल्लू, लाला, अजीमुल्ला, राशिद, मुन्ना आदि ने बताया कि जल्द ही पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो सब्जी के भाव अभी और चढ़ेेंगे। यह आम आदमियों के चौके से नदारद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें