क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। किशुन गिरि बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट में मिर्जापुर टीम ने नंदवारा टीम को 27 रनों से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। शुक्रवार को पतरहा गांव में आयोजित टूर्नामेंट में फाइनल मैच मिर्जापुर व नंदवारा टीम के बीच खेला गया। मिर्जापुर टीम के कप्तान नीलू अवस्थी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 117 रन बनाए।
मंगल सिंह ने 36 व चंदन शुक्ला ने 23 रनों का योगदान दिया। जवाब में नंदवारा टीम के सभी खिलाड़ी 18 ओवर में 90 रनों पर आउट हो गए। मिर्जापुर टीम ने 27 रनों से मैच जीत लिया। मिर्जापुर टीम के बालर राकेश ने तीन और मंगल सिंह ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। मैन आफ दि मैच मंगल सिंह और मैन आफ दि सिरीज नत्थू दमेले घोषित हुए। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ अध्यक्ष प्रकाश द्विवेदी ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को 21 हजार रुपये पुरस्कार दिया।
डीडीसी राजभवन उपाध्याय, अरविंद त्रिपाठी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी, पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबू मसुरी, भोलानाथ शुक्ला, प्रद्युम्न द्विवेदी, देवांश द्विवेदी, नीलू, सत्यम, अवधेश तिवारी, प्रकाश रैदास, कल्लू यादव, शंकर पासी, छोटे आदि मौजूद रहे।