बांदा। दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत एक चालक की मौत हो गई और क्लीनर गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मटौंध थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि फतेहपुर के सौरा मलवां गांव निवासी पवन कुमार (34) सरिया लादकर मटौंध से होते हुए रायपुर जा रहा था। उधर, मटौंध की ओर से गिट्टी से लदे आए ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई।
हादसे में पवन की मौके पर ही मौत हो गई। क्लीनर सौरा गांव निवासी सुशील गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया है। हादसे के बाद दूसरे ट्रक को छोड़कर चालक और क्लीनर भाग गए। इंस्पेक्टर के मुताबिक, गिट्टी लादे ट्रक के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पवन के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।