फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारू या दबाव बिना डालें वोट

Sun, 29 Nov 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को पैलानी थाना परिसर में डीएम ने बैठक ली। क्षेत्रीय लोगों से कहा कि प्रधान और पंचायत सदस्य के चुनाव में निर्भीक होकर वोट डालें। किसी के दबाव या लालच में न आएं।
विज्ञापन


प्रत्याशियों और उनके समर्थकों से कहा कि आचार संहिता का पालन करके स्वच्छ परंपरा और मेलजोल भरे माहौल में चुनाव लड़ें। किसी लालच या धौंस-धमकी में न आएं।

पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय ने कहा कि दारू या दबाव की शिकायत मिलने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीएम आरएन पटेल, क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार, पैलानी थानाध्यक्ष अमर सिंह, जसपुरा थानाध्यक्ष महेश सिंह सहित क्षेत्र के नागरिक और प्रत्याशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें