फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डॉ. आशीष ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। डॉ. आशीष अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। बीएएमएस छात्रों की शिक्षण व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कॉलेज की प्रगति सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। बताया कि मरीजों के लिए दवा खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही समुचित दवाएं उपलब्ध होंगी। कॉलेज में बायोकेमिस्ट्री ऑफ एनालाइजर मशीन लगाई गई है जिससे 700 प्रकार की जांचें हो सकेंगी। गठिया रोग के लिए विशेष वार्ड की भी व्यवस्था की गई है। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज को वर्ष 2025-26 के लिए एनसीआईएसएम से मान्यता मिल गई है। इसके तहत बीएएमएस की 75 सीटों पर प्रवेश होगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें