फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चार ननदों समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें चार ननद, पति और सास-ससुर भी शामिल हैं।
कस्बे के देविन नगर निवासी प्रीती ने सीओ को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वर्ष 2021 में उसका विवाह अजय पुत्र महाप्रसाद निवासी बलरामपुर थाना गौरिहार से हुआ था। शादी के बाद से पति, ससुर, सास और चार ननदें दो तोला सोने की चेन और 10 हजार रुपये मांग रहे हैं। न देने पर मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। ससुराल वालों ने जेवर भी छीन लिए।
विज्ञापन

प्रीती पिता के साथ मायके आ गई तो यहां पति ने पिता के साथ अभद्रता करते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने पति अजय सेन, ससुर महाप्रसाद सेन, सास शान्ति, ननद सोनिया, संगीता, सुमन और अभिलाषा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें