फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। दहेज के लिए पुत्री से मारपीट करने व प्रताड़ित करने से तंग होकर पुत्री द्वारा खुदकुशी किए जाने पर मृतका की मां की तहरीर पर दामाद, ससुर, व दो देवरों के खिलाफ खुदकुशी को उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के परसेटा गांव निवासी रन्नो देवी ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने सात मई 2015 को अपनी बेटी संगीता की शादी बड़ागांव (बिसंडा) निवासी कमलेश के साथ दान दहेज देकर शादी की थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुरालीजन उनकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट की घटना को अंजाम देते रहे। बेटी संगीता के एक पुत्र व एक पुत्री होने के बावजूद ससुरालियों ने कोई भी रवैया नहीं बदला। इसी वर्ष के छह मई को पति कमलेश, ससुर रामचंद्र, एवं देवर कुलदीप व राजू द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। जिससे तंग आकर उनकी बेटी संगीता ने बंद कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
मृतका की मां की तहरीर पर थाने में पति कमलेश, ससुर रामचंद्र, व देवर कुलदीप व राजू के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने व मारपीट सहित प्रताड़ित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें