फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मुस्लिम युवक ने किया युवती का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव से मुस्लिम युवक एक 18 वर्षीय युवती को अगवा कर ले गया। परिजनों ने बताया कि उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ मुंबई में निकाह भी कर लिया। परिजनों ने गिरवां थाने में आरोपी युवक के खिलाफ युवती को अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस की एक टीम युवती व आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई भेजी गई है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री को महुआ गांव का शकील 20 मई को अगवा कर ले गया है। युवती के मामा ने बताया कि आरोपी ने उसकी भांजी के साथ धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया है। पीड़ित पक्ष एसपी के समक्ष पेश हुआ। उसने युवती की बरामदगी की मांग की। पूरे प्रकरण में गिरवां इंस्पेक्टर राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि युवती को बरामद करने एक टीम मुंबई भेजी गई है। उनके आने पर ही धर्म परिवर्तन की जानकारी हो सकेगी। उधर, घटना को लेकर विहिप के भी पदाधिकारी गांव पहुंचे और जानकारी ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें