फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में डाक्टर के रिश्तेदार की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मेडिकल कालेज में डाक्टर के रिश्तेदार की मेडिकल कालेज में ही कोरोना से मौत हो गई। इन्हें मिलाकर जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 29 हो गई है। वह लखनऊ से आए हुए थे। उधर, बुधवार को 27 नए संक्रमित मरीज पाए गए। इनमें 8 महिलाएं हैं।
विज्ञापन

बीते 24 घंटे के दौरान 19 संक्रमित स्वस्थ होकर कोरोना की जंग जीतने में सफल रहे। अब तक 2300 लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं। मौजूदा में 222 सक्रिय मरीज हैं।
लखनऊ निवासी लगभग 63 वर्षीय वृद्ध इसी माह पहले हफ्ते में यहां मेडिकल कालेज में तैनात अपने रिश्तेदार डाक्टर से मिलने आए थे। 10 अक्तूबर को तबियत बिगड़ने पर जांच हुई तो वह कोरोना संक्रमित पाए गए। शुगर भी था।
विज्ञापन

गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कालेज के आईसीयू में वेंटीलेटर में दाखिल कर दिया गया। मंगलवार (20 अक्तूबर) की शाम उनकी मौत हो गई। बुधवार को संक्रमित पाए जाने वालों में शहर के अतर्रा चुंगी, एक्सिस बैंक, बलखंडी नाका, कालूकुआं, आवास विकास, महेश्वरी देवी के पास, छावनी, बंगालीपुरा आदि इलाकों के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें