फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक एसोसिएशन ने की अंडर लोडिंग की वकालत

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ट्रक एसोसिएशन पदाधिकारी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड के ट्रक मालिक अपने वाहन अंडरलोड चलाना चाहते हैं। ये भी ओवरलोडिंग के विरोध में हैं। अपनी इस मंशा से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए बुंदेलखंड ट्रक एसोसिएशन ने कहा है कि जिन अधिकारियों की शह पर ओवरलोडिंग चल रही है, उन्हें दंडित किया जाए। इस काम में यहां के ट्रांसपोर्टर शासन व प्रशासन के साथ हैं।
विज्ञापन

शनिवार को संकट मोचन मंदिर के पास स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में बुंदेलखंड ट्रक एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ट्रक अंडरलोड चलाए जाएंगे। बैठक के बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर एसोसिएशन के सदस्यों ने मांगों के समर्थन में नारे लगाए और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। एसोसिएशन अध्यक्ष शिवकरन सिंह और जयराम सिंह (बछेउरा) आदि के हस्ताक्षरों से दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि ओवरलोड गाड़ियों की जांच के लिए जिले की सीमाओं पर चेकपोस्ट बनाई जाए।
ओवरलोडिंग कराने वाले अधिकारी दंडित हों। ज्ञापन देने गए जत्थे में ट्रक मालिक चित्रांश निगम राहुल, मधुराम सिंह (जौहरपुर), शुभम प्रताप सिंह, शिवकरन सिंह, अमरनाथ, यूसुफ अली, केशव तिवारी, प्रफुल्ल सिंह, संजय सिंह चंदेल, जय सिंह कछवाह, रामजी गुप्ता, विजेंद्र सिंह, जयप्रकाश त्रिवेदी, अखिल कुमार मिश्रा, अनिल सिंह चौहान, संजीत सिंह, हरीकिशन राजपूत, प्रमोद, निर्भय सिंह, रूबल सिंह, विकास त्रिपाठी, अंशुमान सिंह, वीरू सिंह, देवीदीन गुप्ता, मनोज कुमार, राजू राजपूत, अमर सिंह, शैलेंद्र सिंह और संजय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें