फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस कवर बार-बार न छुएं : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनडी शर्मा ने जनपदवासियों से कहा है कि कोरोना की जंग जीतने में शासन और प्रशासन का सहयोग करें। बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलें। बाहर निकलने पर फेस कवर, रुमाल, साफी या मास्क अवश्य लगाएं। इसे बार-बार न छुएं। न ही हटाएं। रोजाना इसे धोएं।
विज्ञापन

सीएमओ का चार्ज संभालने के बाद पहली अपील में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंडलायुक्त और डीएम के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए रात-दिन कृत संकल्पित है।
कहा कि सामान्य बीमारी/साधारण चेकअप के लिए अस्पतालों में न जाकर डाक्टर से फोन पर परामर्श लें। बहुत जरूरी होने पर ही अस्पताल जाएं। अस्वस्थ होने पर तुरंत जांच कराएं और खुद को परिवार के अन्य सदस्यों से अलग कर लें।
विज्ञापन

कोई असुविधा हो तो कोविड कंट्रोल रूम के फोन नंबर- 05192-221624 पर काल करें। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर- 05192-224872 पर भी संपर्क किया जा सकता है। डॉ. शर्मा ने कोरोना की जंग में आम नागरिकों और मीडिया से विशेष रूप से सहयोग का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें